Madhubani News : सरकारी शिक्षक ने पत्नी के नाम से लिया प्रधानमंत्री आवास

भेजा पंचायत में एक सरकारी शिक्षक द्वारा अपनी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिये जाने का मामला सामने आया है.

मधेपुर. भेजा पंचायत में एक सरकारी शिक्षक द्वारा अपनी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर भेजा गांव निवासी मो. फराज सहित अन्य लोगों ने मधेपुर के बीडीओ एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि भेजा गांव के वार्ड 9 निवासी रुस्तम अली भेजा गांव के ही एक मदरसा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है. उन्होंने वर्ष 2022-23 में गलत शपथ पत्र देकर अपनी पत्नी फातमा खातून के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया. इतना ही नहीं मनरेगा से मजदूरी के नाम पर 18 हजार तथा शौचालय के नाम पर 12 हजार रूपये का भुगतान भी लिया. इस बाबत शिक्षक रुस्तम अली ने बताया कि वार्ड सदस्य, मुखिया एवं आवास सहायक ने मेरी पत्नी के नाम से आवास योजना का लाभ दिया है. उन्होंने बताया कि पंचायत में मुझे ही नहीं कई लोगों को गलत तरीके से इस योजना का लाभ दिया गया है. बीडीओ विशाल आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >