खजौली. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से परामर्श के उपरांत राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने प्रखंड के सुक्की निवासी मो. तनवीर जक्की को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है. राजद प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सैयद मोहिब उल हसन ने कहा कि मो.तनवीर जक्की को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर राजद में मजबूती आएगी. राजद के राष्ट्रीय सचिव पद मो. तनवीर जक्की की मनोनीत पर हर्ष व्यक्त करने वाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद यादव, राम सागर पासवान, पूनम भारती, मिथलेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव उर्फ झब्बर, मो. गुलाम अली, रामनाथ यादव, राजाराम यादव, हुकूमत यादव, अमर रान, नरेश यादव, मनोज गोईत, राम विनय यादव, जिनेश यादव, भोगी यादव उर्फ लख्खी बाबू, लक्ष्मण यादव, धीरेंद्र यादव, सुमन गोइत सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
