SMJ College Exam: शुकदेव महतो जनता महाविद्यालय (एसएमजे कॉलेज), खाजेडीह में मंगलवार से स्नातक चौथे सेमेस्टर की इंटरनल (सीआईए) परीक्षा शुरू हो गई. पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए महाविद्यालय पहुंचे. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.
एलएनएमयू के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही परीक्षा
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशिभूषण सिंह ने बताया कि परीक्षा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है.
उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.
कदाचार रोकने के लिए लगातार निगरानी
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा का संचालन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
