Madhubani News : विज्ञान दिवस पर छात्रों ने लगायी प्रदर्शनी

प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूल्हा के परिसर में शुक्रवार को विज्ञान दिवस मनाया गया.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूल्हा के परिसर में शुक्रवार को विज्ञान दिवस मनाया गया. उद्घाटन बीइओ विमला कुमारी ने की. अध्यक्षता विद्यालय प्रधान डॉ. विनोद कुमार झा ने की. विज्ञान दिवस पर वर्ग 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने कई प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान प्रदर्शनी लगायी. जिसमें जलवायु परिवर्तन, आर्यभट्ट उपग्रह, विद्युत धारा की प्रवाह, ठोस कचरा प्रबंधन, सौर पैनल विद्युत उत्पादन करके पंप की सहायता से खेतों की सिंचाई सहित कई प्रोजेक्ट तैयार किये थे. जिसमें अनुमय कुमार चौधरी, प्रियदर्शनी कुमारी, योग्यता कुमारी, हुलास चौधरी, अतुल कुमार, प्रतिभा कुमारी, हर्ष कुमार झा, स्नेहा कुमारी सहित कई प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किए गए. मौके पर शिक्षक राजाराम यादव, दिनेश प्रसाद यादव, रिंकी कुमारी, दीपिका कुमारी, हंसराज, सुप्रभा आरती, प्रकाश कुमार झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >