Madhubani News : एमएमसीएच के स्थापना दिवस पर दावा कंपनियों ने लगाया स्टॉल

स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे कॉलेज परिसर में पांच दर्जन से अधिक कंपनियों ने दवा का स्टॉल लगाया गया.

मधुबनी. मधुबनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे कॉलेज परिसर में पांच दर्जन से अधिक कंपनियों ने दवा का स्टॉल लगाया गया. साथ ही कई कंपनियों ने मरीजों की जांच करने वाली मशीन का भी स्टॉल लगाया. आर फार्मा मेडिकिट, सन फार्मा, माइक्रो एक्स, एलकेएम, लिसिकॉन जैसी बड़ी दवा कंपनी ने अपना स्टॉल को लगाया था. सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में दिन भर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें मुख्य रूप से सीएमई पीडियाट्रिक्स, नुक्कड़ नाटक, स्ट्रीट डांस, लूडो एंड बॉल पोल की प्रस्तुति मेडिकल व नर्सिंग के छात्रों ने दी. वहीं रात मुशायरा का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >