Madhubani News : नेपाल से भगाकर भारत ले जाते नाबालिग लड़की को एसएसबी ने किया रेस्क्यू

बीओपी मधवापुर के जवानों ने ड्यूटी के दौरान एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया जिसे नौकरी का झांसा देकर नेपाल से भारत भगाकर ले जाया जा रहा था.

मधवापुर. इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन बीओपी मधवापुर के जवानों ने ड्यूटी के दौरान एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया जिसे नौकरी का झांसा देकर नेपाल से भारत भगाकर ले जाया जा रहा था. लड़की नेपाल के जनकपुर के आसपास एक गांव का बताया गया है, जबकि उसे भगाकर ले जाने वाला लड़का नेपाल के धनुषा जिला का निवासी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पर ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवानों को संदेह होने पर दोनों को रोककर पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जवानों ने दोनों को पकड़ लिया. मधवापुर एसएसबी के इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट तापसी पलडन ने चाइल्डलाइन मधुबनी व स्थानीय भारत नेपाल पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर मधवापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी, एसआई अरविंद पासवान, चाइल्डलाइन के प्रतिनिधि हरिशंकर रॉय, सोनी कुमारी, सर्वो प्रयास एनजीओ के सन्नी कुमार एवं सरिता कुमारी मौके पर पहुंचकर पूछताछ व जांच पड़ताल शुरु की, जांचोपरांत पता चला कि उक्त नाबालिग लड़की को राजस्थान में नौकरी दिलाने के बहाने परिजनों को बिना बताए ले जाया जा रहा था. बरामद लड़की को चाइल्डलाइन मधुबनी को सौंप दिया गया, वहीं गिरफ्तार आरोपी को कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद नेपाल पुलिस को सौंपने की बात बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >