Madhubani : नीलाम पत्र वादों का तेजी से करें निष्पादन: डीएम

तर विभागीय मामलों में सिर्फ पत्राचार से काम नहीं चलेगा. इसमें तीव्रगति से समाधान करना होगा.

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक हर हाल में ससमय सेवांत लाभ देने का दिया निर्देश मधुबनी . जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय, विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार को इस बैठक में अंतर्विभागीय समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा. ताकि विकास कार्यों में तेजी लायी जा सके. जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में प्राप्त भूमि अतिक्रमण, भूमि की उपलब्धता, भूमि का सीमांकन आदि मामले को पोर्टल पर डालने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि इसे एडीएम राजस्व मुकेश रंजन देखेंगे एवं अगली बैठक में उसकी प्रगति से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि अंतर विभागीय मामलों में सिर्फ पत्राचार से काम नहीं चलेगा. इसमें तीव्रगति से समाधान करना होगा. ताकि विकास योजनाओं को ससमय क्रियान्वित किया जा सके. बैठक में शिक्षा विभाग के कुछ विद्यालयों में अतिक्रमण, भूमि की उपलब्धता एवं सीमांकन आदि मामले को अविलंब समाधान के लिए अपर समाहर्ता मुकेश रंजन को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया. बस स्टैंड के लिए आवंटित भूमि का शीघ्र सीमांकन करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने जिले के शेष छूटे हुए टोला में नल जल योजना के क्रियान्वयन के लिए भूमि की उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त कई विभागों द्वारा सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन, कार्यालयों एवं योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण, एनओसी आदि मामले को जिलाधिकारी द्वारा अविलंब समाधान का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अंतर्विभागीय मामले का अविलंब समाधान करें. ताकि विकास कार्य को तेज गति प्रदान किया जा सके. जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त जिला नीलाम पत्र वाद , जिला स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों, उच्च न्यायालय में चल रहे मामले, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों की बारी बारी से समीक्षा की. नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी बड़े राशि वाले कम से कम पांच मामले का चयन कर उसका निष्पादन करें. बैठक में एडीएम मुकेश रंजन झा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, डीटीओ, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, जिला समन्वयक आईसीडीएस स्मित प्रतीक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >