Madhubani News : लंबित मामलों के निबटारे में तेजी लाएं

सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थानाध्यक्षों की बैठक हुई.

बेनीपट्टी. सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थानाध्यक्षों की बैठक हुई. जिसमें लंबित मामलों के निबटारे में तेजी लाने, अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूल करने, शराब माफियाओं पर नकेल कसने, फरार आरोपितों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, ससमय सभी गश्ती निकालने, कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने, विधानसभा चुनाव की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि इस महीनें में गणेश पूजा, इंद्रा पूजनोत्सव समेत कई पूजनोत्सव संपन्न होना है. इसलिए सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र में चौकसी बनाये रखें. पूरी तरह सजग रहें. उन्होंने कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिये एसएचओ खुद अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर मॉनिटरिंग करें. सभी एसएचओ फरार आरोपितों व वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें. विशेष रूप से इंडो नेपाल बॉर्डर के आस-पास वाले जगहों पर सघन अभियान चलाकर शराब तस्करों पर कार्रवाई करें. मौके पर बिस्फी व साहरघाट सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >