Madhubani News. यातायात उल्लंघन मामले में पुअनि अमित चौरसिया के वेतन पर एसपी ने लगाई रोक

यातायात डीएसपी के शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अवर निरीक्षक अमित चौरसिया को तत्काल वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है.

Madhubani News. मधुबनी. मधेपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अमित चौरसिया को यातायात उल्लंघन करना महंगा पड़ा. यातायात डीएसपी के शिकायत पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अवर निरीक्षक अमित चौरसिया को तत्काल वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है. जानकारी के अनुसार यातायात डीएसपी सुजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में थाना चौक के सामने वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी दौरान बिना हैलमेट के पुलिस अवर निरीक्षक बर्दी पहन कर जा रहे थे. वाहन चेकिंग के दौरान जब पुलिस अवर निरीक्षक को कहा गया कि जब आप ही कानून तोड़ने का कार्य करेंगे तो आम जनता क्या करेगी. इस पर पुलिस अवर निरीक्षक ने वाहन चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस कर्मी से उलझ गया. फिर वहां से बाइक लेकर निकल गए. इसकी सूचना यातायात डीएसपी ने एसपी को दी. एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अवर निरीक्षक का वेतन रोकते हुए पांच दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >