मारपीट मामले का आरोपी दामाद गिरफ्तार

अरेर थाना के कपसिया मुसहरी टोल में ससुर व साला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी दामाद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.

बेनीपट्टी. अरेर थाना के कपसिया मुसहरी टोल में ससुर व साला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी दामाद को इसी थाना के परजुआर नवटोली गांव में छापेमारी कर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ाये आरोपी उमाशंकर राय घटना के बाद फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने कहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण पत्नी बीते सोमवार को ही कपसिया मुसहरी टोल स्थित अपने मायके चली गई थी. जहां आरोपी दामाद ने उसी रात में ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. जहां आरोपी ने बीच-बचाव करने आये अपने ससुर व साला को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे लेकर आरोपी की पत्नी पिंकी देवी ने बीते मंगलवार को आरोपी के खिलाफ अरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >