मिट्टी की जांच कर बनेगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड

मिट्टी नमूना संग्रहण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है.

झंझारपुर / लखनौर . मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लिए मिट्टी नमूना संग्रहण कार्य तेज कर दिया गया है. स्वस्थ मिट्टी और स्वस्थ किसान अभियान के तहत मिट्टी जांच प्रयोगशाला मधुबनी के सहायक निदेशक (रसायन) ने जिले के सभी कृषि समन्वयक बीटीएस एवं किसान सलाहकार को पत्र लिखकर मिट्टी का नमूना लेने को कहा है. मिट्टी नमूना संग्रहण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है. मिट्टी संग्रहण की जांच से गांव का मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनेगा. प्रखंड के 17 पंचायत में 67 कर्मी अधिकृत कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने मिट्टी नमूना संग्रह के लिए प्रखंड के सभी 17 पंचायत में अलग-अलग किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं बीटीएस को कार्य आवंटन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >