शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने 77 बोतल शराब लदी बाइक के साथ तस्कर को पकड़ा.

मधवापुर. इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने 77 बोतल शराब लदी बाइक के साथ तस्कर को पकड़ा. यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बलों द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 293/1 से लगभग 100 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में की गयी. गिरफ्तार तस्कर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित जगत गांव निवासी राहुल कुमार कामत बताया गया है. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए मधवापुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. एसएसबी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रहा है. आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >