Madhubani : पांच किलो गांजा के साथ तस्कर धराया

भारत नेपाल सीमा के निकट से एक बाइक पर 5 किलों गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

फुलपरास . अंधरामठ थाना पुलिस एवं एसएसबी जवानों की संयुक्त छापेमारी में भारत नेपाल सीमा के निकट से एक बाइक पर 5 किलों गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के करियौत गांव निवासी भोगानंद यादव के रूप में हुई हैं. अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस गश्ती दल एवं एसएसबी जवानों की जॉइंट पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र से गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >