भारत-नेपाल सीमा पर 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है. 48वीं बटालियन एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रैमा गांव से 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

SSB Madhubani: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा गांव में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

संयुक्त टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

यह कार्रवाई 48वीं बटालियन एसएसबी, डी समबाय गंगौर, बिहार पुलिस एसटीएफ (पटना) और साहरघाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की. अधिकारियों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि रैमा गांव में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही हैं.

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर क्षेत्र की घेराबंदी की गई और विशेष तलाशी अभियान चलाया गया.

चार पैकेट में मिला ब्राउन शुगर

तलाशी के दौरान चार पैकेटों में पैक कुल 200 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई. मौके से रैमा गांव निवासी मो. शकील को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस को सौंपा गया आरोपित

संयुक्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपित और बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित लिंक की भी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आरके कॉलेज में 'यक्षिणी' इन्फोड्रामा का मंचन, थिएटर इन एजुकेशन कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे नए आयाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >