Madhubani News : कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, अलाव की व्यवस्था नहीं

शुक्रवार की सुबह से सर्द हवाओं के कारण झंझारपुर में ठंड का प्रकोप तेज हो गया. ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित है.

लखनौर/झंझारपुर. शुक्रवार की सुबह से सर्द हवाओं के कारण झंझारपुर में ठंड का प्रकोप तेज हो गया. ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित है. लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. ठंड को भी आपदा के रूप में देखा जाता है, लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में इससे बचाव के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है. आपदा से पहले सरकार की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए जाते थे, ताकि आपदा आने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके, लेकिन ठंड से बचाव के लिए जरूरी अलाव, गर्म कंबल एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था नगर परिषद क्षेत्र में अब तक नहीं की गयी है. लोग झंझारपुर कोर्ट, कचहरी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर बाहर से आते-जाते हैं. ठंडी रात में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीते वर्ष नगर परिषद द्वारा आश्रय स्थल की व्यवस्था की गयी थी. जहां चौकी, चादर और कंबल की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. जिससे जरूरतमंदों को राहत मिलती थी. लेकिन इस वर्ष दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बावजूद न तो अलाव की व्यवस्था की गई है और न ही आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अलाव की व्यवस्था शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >