मधुबनी. जिले के परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की तीसरे दिन की परीक्षा हुई. तीसरे दिन दोनों पाली में द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा ली गयी. जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 65159 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की तीसरे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के ली गयी. परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे. कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गयी. परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते दिखे. समाचार प्रेषण तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संबंधी विवरण नहीं मिला था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
