Madhubani News : एसडीपीओ ने थाना का निरीक्षण दिया दिशा-निर्देश

एसडीपीओ निशिकांत भारती ने थाना का औचक निरीक्षण किया.

बिस्फी. एसडीपीओ निशिकांत भारती ने थाना का औचक निरीक्षण किया. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा के साथ कार्यालय की सरकारी संपत्ति, वाहन, संधारित संचिका, लूट पंजी, डकैती पंजी, अपराधी पंजी, गृह भेदन पंजी, अपराध गिरोह पंजी और निरीक्षक पंजी सहित अन्य का अवलोकन किया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को शीघ्र सभी कार्य निबटाने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने कहा कि रात्रि में थाना क्षेत्र का निरीक्षण करें. देर रात आवागमन कर रहे संगीन लोगों की जांच कर विधि व्यवस्था में बनाए रखने के लिए गश्ती करें. थाना क्षेत्र में शराब तस्करों पर नकेल कसें. उन्हेंनों वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया. मौके पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >