Madhubani News : एसडीएम ने सहायक बीएलओ के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

मेघदूतम सभागार में एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में सहायक बीएलओ की बैठक हुई.

बेनीपट्टी. मेघदूतम सभागार में एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में सहायक बीएलओ की बैठक हुई. जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ को सहयोग करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान एसडीएम ने कहा कि अहर्ता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है. जिसमें निर्वाचक सूची की शुद्धता बनाये रखना, सभी अहर्ता प्राप्त निर्वाचकों को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत करना, सभी अनहर्त एवं मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम विलोपित करना इस अभियान का उद्देश्य है. जिसको लेकर सभी बीएलओ को आवश्यक गणना प्रपत्र उपलब्ध कराये गये हैं और सभी बीएलओ निर्वाचकों के घर घर पहुंच गणना प्रपत्र दे रहे हैं. इस कार्य में आप सभी को बीएलओ को सहयोग देने के लिये सहयोगी बनाया गया है. आप सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और बीएलओ के रूप में उक्त कार्य में नहीं लगे शिक्षकों को सहायक बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. आप सभी बीएलओ से समन्वय स्थापित कर इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान भ्रमण, प्रपत्र भरने, मतदाताओं के घर तक पहुंचने और जागरूक करने आदि के कार्यों में उन्हें अपेक्षित सहयोग करेंगें. ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके. इस दौरान एसडीएम ने सभी सहायक बीएलओ से बारी बारी से विशेष पुनरीक्षण कार्य कैसे करना है और किस निर्वाचक से क्या क्या प्रमाण लेना है तथा बीएलओ को किस प्रकार सहयोग करना है, इस संबंध में जानकारी दी. मौके पर बीडीओ महेश्वर पंडित, आरडीओ सह बीईओ अकरम नज़फी, सीडीपीओ, मो. मकसूद आलम, रंधीर कुमार व अमित कुमार झा सहित अन्य सहायक बीएलओ भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >