झंझारपुर. होली व रमजान पर्व को लेकर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम कुमार गौरव और एसडीपीओ पवन कुमार की संयुक्त नेतृत्व में द्वारा शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें एसडीएम ने थानाध्यक्ष से कहा कि थाना में शांति समिति की बैठक अविलंब आयोजित करे. 107 के प्रस्ताव में बढ़ोतरी करें. डीजे पर कार्रवाई कर रिपोर्ट समर्पित करें. शराब जब्ती में तेजी लाएं.होली के दिन 24 घंटे कार्य करने वाले कंट्रोल रूम का निर्माण किया जाएगा. एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि अगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई समस्या हो उसे तुरंत हल कर लिया जाए. प्रशासन की ओर से पूरे अनुमंडल क्षेत्र में चौकसी बढ़ायी जाएगी. खासकर सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. गड़बड़ी करने वालों को खैर नहीं होगा. हर चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट युक्त पुलिस दल की तैनाती की जाएगी. इस बैठक में झंझारपुर के सीओ प्रशांत कुमार झा, लखनौर के सीओ रितु सोनी, पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस इंस्पेक्टर बीके बृजेश, झंझारपुर टाउन थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार, भैरवस्थान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, झंझारपुर आरएस थाना के अरविंद कुमार, अररिया संग्राम थाना के बलवंत कुमार, अंधराठाढ़ी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी समेत मधेपुर एवं भेजा थानाध्यक्ष आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
