हरलाखी में सखी वार्ता कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

हरलाखी प्रखंड में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है.

Madhubani News: महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में हरलाखी प्रखंड के सावन ग्राम संगठन में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय सशक्तिकरण और केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों, युवाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया.

Harlakhi News: महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन मधुबनी के जिला मिशन समन्वयक अंजनी कुमार झा ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने महिला एवं बाल विकास निगम के कार्यक्रमों, पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर तथा महिलाओं और किशोरियों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया.

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी.

साइबर अपराध और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक

अंजनी कुमार झा ने साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी जैसे बढ़ते खतरों को लेकर लोगों को सावधान किया. उन्होंने किशोरियों के खिलाफ होने वाले अपराध, बाल विवाह, दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सजग रहने की अपील की.

महिला हिंसा और कानूनी सहायता पर हुई चर्चा

लैंगिक विशेषज्ञ शिवराम मेहरा ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी. उन्होंने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं, कानूनी परामर्श, मनोसामाजिक सहयोग, अस्थायी आश्रय, आपातकालीन सहायता और महिला हेल्पलाइन सहित अन्य टोल-फ्री सेवाओं के बारे में बताया.

शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय साक्षरता पर जोर

कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं वित्तीय साक्षरता को लेकर विशेष जोर दिया गया. महिलाओं को नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग बढ़ाने और सरकारी वित्तीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया.

जीविका दीदी अधिकार केंद्र की समन्वयक अंजू देवी ने केंद्र के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं और सहायता तंत्र की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक महिलाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की.

महिलाओं ने साझा किए अनुभव और समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों ने खुलकर अपने अनुभव, समस्याएं और सुझाव साझा किए. उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

प्रतिभागियों ने सखी वार्ता कार्यक्रम को महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उपयोगी पहल बताया.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >