लखनौर: रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 7 घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी जिले में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घर निर्माण के दौरान कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

लखनौर: मधुबनी जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुआ टोल कैथिनियां गांव में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर निर्माण के दौरान रास्ते के लिए जगह छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. पारंपरिक हथियारों और लोहे की छड़ से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रास्ता छोड़ने की बात पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, घर निर्माण के दौरान रास्ता छोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया. मारपीट में लाठी, पारंपरिक हथियार और लोहे की छड़ का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है.

सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

घटना में एक पक्ष के सुशील झा, राजा कुमार झा और दिलीप झा घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के कन्हैया झा, मुरारी झा, राधव झा और गुंजन झा भी जख्मी हुए. परिजनों ने सभी घायलों को अपने-अपने वाहनों से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल सुशील झा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुई एफआईआर

घटना के बाद सुशील झा और कन्हैया झा के आवेदन पर आरएस थाना में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दो आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया कुमार और राघव झा के रूप में हुई है. अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >