Madhubani News : इंडस्ट्रियल कार्यालय से पांच लाख की लूट

राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी पलिवार रोड पर स्थित एक इंडस्ट्रियल ऑफिस में बीते रात लूट की घटना सामने आया है.

मधुबनी. राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी पलिवार रोड पर स्थित एक इंडस्ट्रियल ऑफिस में बीते रात लूट की घटना सामने आया है. इंडस्ट्रियल ऑफिस रामविलास लोजपा के प्रदेश महासचिव गणेश महरान का बताया जा रहा है . जानकारी के अनुसार, शनिवार कि रात करीब साढ़े नौ बजे 6 बाइक पर 10 से 12 असामाजिक लोग ऑफिस परिसर में प्रवेश कर गये . इस दौरान सभी युवक के हाथ में पिस्टल थी . वहां मौजूद सभी कर्मचारी को बंधक बना कर कार्यालय में रखा समान व नगद करीब पांच लाख रुपये लूट लिये. घटना कि सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >