Madhubani News : बिना योजना बोर्ड लगाये कराया जा रहा पीसीसी सड़क निर्माण

प्रखंड की महरैल पंचायत के वार्ड 3 में तालाब के निकट से महादेव स्थान तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य बिना योजना बोर्ड लगाये कराया जा रहा है.

अंधराठाढ़ी. प्रखंड की महरैल पंचायत के वार्ड 3 में तालाब के निकट से महादेव स्थान तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य बिना योजना बोर्ड लगाये कराया जा रहा है. जिसका स्थानीय किशोर झा, मंगनू झा, उप मुखिया सविता देवी, हरखू मंडल, रामेश्वर मंडल ने विरोध किया है. कहा कि बिना योजना बोर्ड लगाये, बिना प्राक्कलन के ही सड़क निर्माण कराया जा रहा है. लोगों ने कहा कि 3 साल पूर्व बनाये गये नाला को तोड़कर नया नाला के दोनों बगल में सड़क बनाया जा रहा है. पटंजा कर दो से चार इंच पीसीसी सड़क निर्माण कराकर खानापूर्ति की गई है. सड़क निर्माण स्थल पर मौजूद मुखिया प्रबोध झा ने कहा कि वार्ड के लोगों की मांग पर बिना प्राक्कलन के षष्टम वित्त योजना से सड़क निर्माण कराया जा रहा है. सड़क बनने के बाद योजना बोर्ड लगा दिया जाएगा. वहीं, बीपीआरओ रोहित बिक्रांत ने कहा कि जांच करवा रहे हैं. यदि बिना स्वीकृति, बोर्ड एवं प्राक्कलन के सड़क निर्माण किया जा रहा है तो राशि भुगतान पर रोक लगाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >