बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला की बाइक की चपेट में आने से मौत, दो हिरासत में

मधुबनी के भैरवस्थान में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही एक महिला की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर स्कूल परिसर में घेर लिया.

मधुबनी: भैरवस्थान थाना क्षेत्र के भराम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारों को पकड़कर स्कूल परिसर में घेर लिया.

जानकारी के अनुसार, मधुबनी की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर दो युवक झंझारपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर लौट रही महिला को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

मृतका की पहचान कोठिया पंचायत के भराम नवटोल वार्ड छह निवासी स्व. कुशेश्वर सिंह की 63 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है.

दोनों बाइक सवार हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जा रहा है. दोनों बाइक सवारों को हिरासत में लिया गया है.

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारों को स्कूल परिसर में घेर लिया था. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया.

यह भी पढ़ें

बेनीपट्टी अंचल कार्यालय का निरीक्षण, 888 जमाबंदी आवेदन लंबित मिलने पर डीसीएलआर ने दिये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >