Madhubani News : राजद ने मनाया होली मिलन समारोह

जिलाध्यक्ष शंभु प्रसाद यादव अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय कीर्तन भवन रोड में बैठक आयोजित की गयी.

मधुबनी. जिला राजद शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभु प्रसाद यादव अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय कीर्तन भवन रोड में बैठक आयोजित की गयी. मौके पर होली मिलन समारोह किया गया. मौके पर राजद कार्यकर्ता ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. वहीं, शंभु प्रसाद यादव ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई चारे के है. रंगो के त्योहार होली में एक दूसरे से वैमनस्यता को मिटाकर हंसी खुशी त्योहार मनाएं. इस दौरान स्थानीय लोग के साथ साथ जिला के सभी प्रखंडों से लोग शामिल हुए है. कहा कि होली पर्व शांति और प्यार का प्रतीक है. प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने कहा कि होली के मौके पर हम लोगों को बधाई भी देते हैं और साथ ही यह उम्मीद करते हैं कि एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व को मनाएंगे. खासकर होलिका दहन के दिन हर तरह के जलन, ईष्या को जलाकर लोग नए साल के सम्मत की शुरुआत करते हैं. इस मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव, आरिफ जिलानी, राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, आसिफ अहमद, इंद्रजीत राय, पप्पू कुमार यादव, संजय कुमार यादव, लालू यादव,अजितनाथ यादव, सुमन यादव, पंकज यादव, संजय यादव,वीरेंद्र यादव, जय कुमार, प्रो.इस्तियाक अहमद, सुबेश्वर यादव, अशोक कुमार, ओम यादव, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रसाद यादव, मिश्रीलाल यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >