Madhubani News : एसडीएम ने की फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा

प्रखंड के बेतौना और समदा पंचायत में एसडीएम शारंग पाणि पाण्डेय ने शनिवार को भी चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का जायजा लिया.

Madhubani News : बेनीपट्टी. प्रखंड के बेतौना और समदा पंचायत में एसडीएम शारंग पाणि पाण्डेय ने शनिवार को भी चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने किसानों एवं संबंधित कर्मियों से बात कर जानकारी ली और शीघ्र ही अपना फार्मर रजिस्ट्री कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी योजनाओं की लाभ प्राप्ति में यह सहायक साबित होगा. उन्होंने दोनों पंचायतों में किसानों एवं संबंधित कर्मियों से बात कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री का काम कर रहे कर्मियों से पंचायत में किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा किये जा रहे फार्मर रजिस्ट्री की संपूर्ण प्रक्रिया, इ-केवाइसी, राजस्व कर्मचारी के स्तर पर कार्यरत आइडी की संख्या, किसानों को मोबलाइज करने की प्रक्रिया, प्रति घंटे किये जा रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन की संख्या, अब तक फार्मर रजिस्ट्री कार्य संपन्न हुए किसानों की संख्या, शेष बचे हुए किसानों की संख्या, रजिस्ट्रीकरण में प्रतिनियुक्त कर्मियों का आंकड़ा और प्रगति प्रतिवेदनों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कर्मियों से फार्मर रजिस्ट्री कार्य की पूरी प्रक्रिया में आनेवाली बाधाओं के संबंध में भी पूछताछ की और हर हाल में निर्धारित अवधि तक फार्मर रजिस्ट्री कार्य संपन्न कर लिये जाने को निर्देशित किया. उन्होंने आम किसानों से भी फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र संपन्न कराने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >