मधुबनी. लंबे वक्त से बिहार के नाम स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक नहीं मिला था, लेकिन वह भी पूरा हुआ. ये बातें राजद के महिला की जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य रेणु यादव ने कही. वे खुशबू कुमारी के घर पर पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी. साथ ही मिथिलांचल के पारंपरिक चिह्न पाग व दोपटा से सम्मानित किया. रेणु यादव ने कहा यह बिहार और खासकर मधुबनी वासी के लिए गर्व का पल है. उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल में मधुबनी की बेटी विमेन ट्रिपल्स लॉन बाउल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल की है. वह मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के भवानीपुर लक्ष्मीपुर का निवासी हैं. खुशबू शुरू से अपने गांव में रही और माध्यम वर्गीय परिवार से है. किसान राम जतन यादव व बिहार सरकार के आशा कार्यकर्ता आशा देवी की बेटी ने जिला का नाम रौशन किया है. 38वें राष्ट्रीय वुमेन लॉन बाउल्स में तीन लड़कियों ने बिहार को स्वर्ण पदक दिलाया है. खुशबू ने अपने सहयोगी पायल प्रीति और निखत के साथ वुमेन ट्रिपल्स लॉन बाउल्स स्पर्धा में पश्चिम बंगाल को 16-14 से हराकर बिहार को स्वर्ण पदक दिलाया है. यह उपलब्धि बिहार के लिए ऐतिहासिक है. खुशबू कुमारी ने मधुबनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
