रविवार को भी खुलेगा निबंधन कार्यालय

मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक अवधेश कुमार झा के आदेशानुसार मार्च महीने में रविवार को भी जिला निबंधन कार्यालय सहित जिले के अन्य 6 निबंधन कार्यालय को खोलने का निर्देश दिया गया है.

मधुबनी : मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक अवधेश कुमार झा के आदेशानुसार मार्च महीने में रविवार को भी जिला निबंधन कार्यालय सहित जिले के अन्य 6 निबंधन कार्यालय को खोलने का निर्देश दिया गया है. जिला अवर निबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राजस्व लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करने को लेकर यह निर्देश दिया गया है. वर्ष 2019-20 में जिला को कुल 135 लाख का लक्ष्य मुख्यालय को है.

जिसके एवज अभी तक विभाग के द्वारा 31 करोड़ 73 लाख की वसूली की गयी है. वही बांकी के 6 निबंधन कार्यालय खजौली 4 करोड़ 94 लाख 68 हजार, जयनगर 2 करोड़ 25 लाख 15 हजार, बेनीपट्टी 15 करोड़ 25 लाख, झंझारपुर 16 करोड़ 78 लाख 13 हजार, फुलपरास 14 करोड़ 48 लाख, व बाबूबरही 7 करोड़ 75 लाख की वसूली की गई है.

जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि अभी भी 25 करोड़ से ज्यादा राजस्व की कमी होने की वजह से रविवार को भी सभी कार्यालय को खोलने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >