Madhubani News : प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का पंजीयन 7 नवंबर से

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकित छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि जारी कर दी है.

मधुबनी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में नामांकित छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि जारी कर दी है. वेबसाइट www.Immu.ac.in पर ऑनलाइन पंजीयन 7 से 21 नवंबर तक होगा. इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा. विवि ने इसके लिए सभी अंगीभूत व संबद्ध कालेजों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया है. छात्रों से कहा गया है कि ऑनलाइन पंजीयन के बाद दो प्रिंटेड प्रति निकालकर एक प्रति अपने पास एवं दूसरी प्रति अपने कालेज में पांच दिसंबर तक निश्चित रूप से जमा कर देंगे. इस दौरान अभ्यर्थी मेजर विषय को छोड़ अन्य सभी प्रकार की त्रुटि अपने स्तर से ऑनलाइन सुधार कर पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न करेंगे. समय-सीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल बंद कर दिया जायेगा. जिन नामांकित अभ्यर्थियों के कॉमन आवेदन फॉर्म में माइनर, मल्टी डिसिप्लीनरी, इंटर डिसिप्लीनरी, एसइसी एवं वीएसी विषय अंकित नहीं है तो कॉलेज अपने डैश-बोर्ड पर अनिवार्य रूप से इसे अपडेट कर देंगे. अध्यापन किये जाने वाले विषय ही नामांकित अभ्यर्थियों से सहमति लेकर माइनर, एमडीसी, आइडीसी विषय कॉलेज के डैश बोर्ड पर अपडेट करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >