Madhubani : प्रेमी की तलाश में सूरत से प्रेमिका पहुंची झंझारपुर

सूरत शहर में रहने वाली एक युवती इंद्र पूजा में आकर एक युवक को अपना पति कह हंगामा करने लगी.

झंझारपुर . सूरत शहर में रहने वाली एक युवती इंद्र पूजा में आकर एक युवक को अपना पति कह हंगामा करने लगी. सूचना पर झंझारपुर थाना पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना पर लाया. दोनों के परिजन को बुलाया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती लखनौर थाना के भेलवा टोल की है. जबकि युवक दरभंगा जिला के सकतपुर थाना के राजाखड़वार गांव का निवासी अभय यादव है. दोनों को पुलिस अभिरक्षा में थाना पर समाचार प्रेषण तक रखा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती अपने माता पिता के साथ सूरत में रहती है. अपने गांव आने पर उसका युवक से संपर्क हुआ था. बाद में युवक भी सूरत चला गया और युवती के अनुसार शादी भी रचा ली. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों के अभिभावक को बुलाया गया है. अभिभावक आपस में बात कर मामले का निष्पादन करते हैं तो ठीक है, नहीं तो जैसा आवेदन आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >