Madhubani News. शिक्षक दिवस पर याद किये गये सर्वपल्ली राधाकृष्णन

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रीजनल सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

Madhubani News. मधुबनी. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रीजनल सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस पुनीत अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और सभी बच्चों व शिक्षकों के बीच केक व मिठाई बांटी गई. इस दौरान विद्यालय में छात्रों के बीच कई प्रकार के खेल, कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. उत्साहित होकर छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. शिक्षकों ने छात्रों को टॉफी व मिठाइयां भी बांटे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डा. आर एस पांडेय ने कहा कि शिक्षक दिवस हमें शिक्षकों के कर्तव्य का बोध कराता है. आज गुरु शिष्य की परंपरा में निश्चय ही कुछ ह्रास आ गया है. पर आज भी शिक्षकों का महत्व समाज निर्माण में सबसे पहले स्थान पर है. शिक्षक बिना किसी लोभ के अपने छात्रों को ज्ञान बांटते हैं ताकि हमारे आपके बच्चे समाज में, अपने भविष्य का सुनहरा निर्माण कर सकें. जब कोई छात्र उंचे ओहदे पर पहुंचता है या फिर नाम करता है तो सबसे अधिक खुशी उनके गुरु को होती है. आज का दिन देश के भविष्य-निर्माण में शिक्षक के योगदान को याद दिलाता है. वास्तव में छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है और किसी देश का भविष्य उसके युवाओं के कंधे पर होता है. इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार झा, प्रत्युष परिमल सहित सभी शिक्षक, छात्र, कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >