Madhubani News : नव पद स्थापित एसडीएम से मिलकर जनप्रतिनिधियों ने समस्या से कराया अवगत

अनुमंडल कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नव पद स्थापित एसडीएम शारंग पाणि पांडेय को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया.

बेनीपट्टी. अनुमंडल कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नव पद स्थापित एसडीएम शारंग पाणि पांडेय को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया. बसैठ के पंचायत समिति सदस्य सह जदयू जिला सचिव संतोष कुमार चौधरी के साथ एसडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में पहुंचे. पाली पंचायत के भाजपा के गोविंद कुमार झा, बसैठ पंचायत के वार्ड पार्षद मो. फिरोज व शाहपुर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार झा मंटू समेत अन्य लोगों ने एसडीएम को मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार पाग पहना कर सम्मानित किया. बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में समस्याओं का त्वरित निष्पादन के साथ विकास कार्यों में तेजी आने का भरोसा जताया. एसडीएम ने सभी लोगों को आश्वासन कराया कि खुद पहल करते हुए पुरानी सभी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन कराने का काम करेंगे. और सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचवाने का काम भी पूरी तत्परता के साथ करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >