Madhubani News : आंगनबाड़ी केंद्रों पर नल जल व शौचालय की सुविधा कराएं उपलब्ध

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आइसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक की.

मधुबनी. जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आइसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक की. समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने पोषाहार वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ करने का दिया निर्देश. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का प्रत्येक माह ऊंचाई और वजन लेकर पंजी में संधारित करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्र पर जहां भी शौचालय एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है उनके लिए जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सभी केंद्रों पर नल जल एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें. सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इसका नियमित अनुसरण करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे. लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई होगी. ऐसे में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का समय से खुलना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टैग किये गए बच्चों का प्रत्येक माह ऊंचाई और वजन लेकर पंजी में संधारित करें. इसके लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने अधीनस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं. जिलाधिकारी ने पोषण ट्रेकर पर सभी संबंधित आंकड़ों को समय से अपलोड करने पर बल दिया. कहा कि सभी महिला पर्यवेक्षिक भ्रमणशील रह कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखें. बैठक में डीपीओ डॉ. ललिता कुमारी सहित जिले के सभी प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >