पीएम श्री योजना के तहत स्कूल समायोजन का विरोध, अभिभावकों ने स्कूल गेट पर दिया धरना

पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के समायोजन के आदेश ने मधेपुर प्रखंड में तनाव पैदा कर दिया है। कलिका पुर से हटाकर पौनी से जोड़ने के विरोध में अभिभावकों और बच्चों ने स्कूल गेट पर धरना दिया, जिससे कक्षाएं प्रभावित हुईं।

Madhubani News: पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों के समायोजन को लेकर मधेपुर प्रखंड के एक विद्यालय में सोमवार को तनावपूर्ण माहौल रहा. विद्यालय को कलिका पुर से हटाकर पौनी से जोड़ने के आदेश के विरोध में अभिभावकों और बच्चों ने सुबह से ही स्कूल गेट के पास टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया. इसके कारण कक्षा 1 से 5 तक का पठन-पाठन प्रभावित रहा.

अभिभावक पुराने व्यवस्था बहाल करने की मांग पर अड़े

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिमल कुमार यादव ने बताया कि स्कूल में आठ शिक्षक कार्यरत हैं और 456 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय को पहले की तरह मटरस से ही संबद्ध रखा जाए. नए आदेश के विरोध में परिजन स्कूल गेट के समीप धरने पर बैठ गए.

शिक्षा विभाग ने बताया सरकारी गाइडलाइन

सुबह कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 7 के कुछ छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे और नारेबाजी की. सूचना मिलने पर मधेपुर प्रखंड शिक्षा प्रभारी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सरकार की गाइडलाइन के तहत लिया गया निर्णय है और इसमें स्थानीय स्तर पर बदलाव संभव नहीं है.

पूरे दिन ठप रही पढ़ाई

शिक्षा विभाग के समझाने के बावजूद अभिभावक अपनी मांग पर अड़े रहे. धरने के कारण पूरे दिन विद्यालय में नियमित पठन-पाठन नहीं हो सका. प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारियों से इस संबंध में आगे बातचीत की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >