आग लगने से घर सहित संपत्ति जलकर राख

साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआ घाट स्थित वार्ड नं 4 में आग लगने से चार घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया.

मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआ घाट स्थित वार्ड नं 4 में आग लगने से चार घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. घटना सोमवार देर रात की बतायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार करहुआ घाट निवासी चंदे सहनी के घर से अचानक आग की उठी लपटों को देख ग्रामीणों ने आवाज लगाने लगा. जिसे सुनकर दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे. इधर ग्रामीणों ने अग्निशमन दस्ता कर्मचारी को भी आग लगने की सूचना दे दी. लेकिन अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. तबतक चार कमरा सहित घर में रखा नकद,अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पीड़ित से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >