Madhubani News : सेंट जेवियर स्कूल में मातृदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, रांटी में मातृ दिवस पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

मधुबनी. सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, रांटी में मातृ दिवस पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें छात्रों ने अपनी माताओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने मां के महत्व पर आधारित समूह गीत और स्वागत भाषण से की. फिर बच्चों ने हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड, कविता और नाटक प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया. छात्रों ने मंच पर आकर मां के प्रति अपनी भावनाएं साझा की. जिससे वातावरण भावुक और प्रेरणादायक हो गया. कार्यक्रम में बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के साथ मिलकर कई गतिविधियों का आनंद लिया. कार्यक्रम छात्रों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने का एक सुंदर प्रयास रहा. स्कूल के प्रधानाचार्य एकता जायसवाल ने कहा कि मां हमारे जीवन की सबसे पहली गुरु होती है. यह दिन हमें उनके योगदान को सम्मान देने का एक माध्यम देता है. निदेशक शुभम आनंद ने कहा कि हमारा विद्यालय सेंट जेवियर्स हाई स्कूल निरंतर इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >