Madhubani News : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इ-फाइलिंग का किया शुभारंभ

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने व्यवहार न्यायालय झंझारपुर में इ - फाइलिंग कार्य का शुभारंभ की.

झंझारपुर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने व्यवहार न्यायालय झंझारपुर में इ – फाइलिंग कार्य का शुभारंभ की. शुक्रवार उद्घाटन के बाद कहा कि व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के अधिवक्ताओं और आम जनो को इससे सुविधा होगी. अब अपने मुकदमों को घर बैठे एवं कहीं से भी इंटरनेंट के माध्यम से दाखिल कर सकते है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि व्यवहार न्यायालय झंझारपुर में 100 अधिवक्ताओं का ई-फाइलिंग के लिए आईडी बन गया है. मौके पर ही पांच अधिवक्ताओं ने ई-फाइलिंग के माध्यम से अपना मुकदमा फाइल किया. अवसर पर व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के कंप्यूटर कमिटी के अध्यक्ष सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अनिल कुमार राम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बालेंद्र शुक्ला, पाठक आलोक कैशिक, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नयन कुमार, विजय कुमार मिश्रा, सब जज नारायण चौधरी, सिस्टम असिस्टेट द्वितीय मो. शारिक रहमान, जेएमएफसी ललित, परशुराम मिश्र, अरविंद कुमार वर्मा, अधिवक्ता संघ एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >