Madhubani News : बच्चों को तंबाकू की लत से बचाना सरकार की प्राथमिकता : डीएम

जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से कार्यशाला आयोजित हुई.

मधुबनी

. समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से कार्यशाला आयोजित हुई. मौके पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छापेमारी दस्ता को प्रशिक्षण दिया गया. डीएम ने कहा कि तंबाकू मुक्त जिला बनाने की मुहिम शुरू करनी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके. उन्होंने सदस्यों को शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के अंदर सभी तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को हटवाते हुए नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया.

सार्वजनिक स्थानों और सरकारी दफ्तरों में तंबाकू सेवन करने वालों को दंडित किया जायगा. उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सहित अन्य स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि इस अभियान को सफल करने के लिए और अधिक प्रयास करनी होगी. समाज के आम लोगों के बीच जाकर तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए इसपर पूर्ण नियंत्रण लगाने के लिए कार्य करने होंगे.

समाज के लोगों को आना होगा आगे

सामाजिक संस्थानों एवं मीडिया जगत को इस अभियान में सहयोग से ही समाज को तंबाकू मुक्त बनाया जा सकता है. समाज के लोगों के बीच जाकर तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना होगा. लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करना होगा. सामूहिक प्रयास से इस कार्यक्रम को पंचायत स्तर तक चलाने की जरूरत है.

मधुबनी को धूम्रपान मुक्त किया गया घोषित

पिछले साल राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार सरकार ने विभिन्न जिलों में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा 2003) के अनुपालन का एक स्वतंत्रता एजेंसी से सर्वेक्षण करवाया जाता है. अनुपालन सर्वेक्षण में धूम्रपान मुक्त के तय मानकों के आधार पर मधुबनी जिला को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया जा चुका है.

कार्यशाला में कई प्रतिभागी हुए शामिल

कार्यशाला में प्रतिभागियों का स्वागत किया गया. जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन, एसीएमओ, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. एस एन झा, एनसीडी सेल के लक्ष्मी कांत झा, बीआइइएस के चितरंजन सहाय, आशीष कुमार सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >