बेनीपट्टी में रौशन की मौत पर परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, DGP के सामने मामला उठाने का दिया भरोसा

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेनीपट्टी के परकौली गांव पहुंचकर 19 वर्षीय रौशन कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी रामपट्टी मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. परिजनों ने जेल प्रशासन के आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Benipatti News: जन सुराज के सूत्रधार सह पटना बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर शनिवार को अरेर थाना क्षेत्र के परकौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रामपट्टी स्थित मंडल कारा में बंद रहने के दौरान मृत हुए 19 वर्षीय रौशन कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की. प्रशांत किशोर ने परिजनों से करीब आधे घंटे तक बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इस दौरान परिजनों ने जेल प्रशासन के आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

परिजनों ने जेल प्रशासन के दावे पर उठाये सवाल

परिजनों ने प्रशांत किशोर को रौशन की जेल में हुई मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रौशन की मौत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से आत्महत्या का दावा किया गया है, जिस पर वे सवाल उठा रहे हैं.

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशांत किशोर के सामने रखी.

DGP के सामने मामला रखने का भरोसा

प्रशांत किशोर ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले को पटना में डीजीपी के समक्ष रखा जायेगा. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाने की बात कही.

उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को आगे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया.

परिजनों को साथ लेकर SSP से मिलने मधुबनी रवाना

परिजनों से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर वापस लौटने के दौरान रौशन के परिजनों को अपने साथ लेकर मधुबनी के लिए रवाना हुए. वे एसएसपी योगेंद्र कुमार से मुलाकात कर मामले को उनके समक्ष रखने वाले हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >