प्रतिभावान छात्रों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना

प्रभात खबर के द्वारा गुरुवार को झंझारपुर के ब्लू हेवेन होटल के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. प्रभात खबर के द्वारा गुरुवार को झंझारपुर के ब्लू हेवेन होटल के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दसवीं व बारहवीं के प्रतिभावान छात्र – छात्राएं शामिल हुए. जिन्हें अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम कुमार गौरव, एसडीपीओ पवन कुमार, डीसीएलआर चंदन कुमार झा, बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ प्रशांत कुमार झा, प्रधानाचार्य प्रो. नारायण झा, गुलाब विष्णु नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन रविंद सिंह, डॉन कन्वेंट स्कूल झंझारपुर के निदेशक आदित्य झा, प्रधानाचार्य मुकेश मिश्र, मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. शैफुल्ला खां ने संयुक्त रुप से किया. सम्मान पाकर छात्रों व उनके साथ आये अभिभावकों के साथ शिक्षकों के चेहरे पर प्रसन्नता थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >