Crime News. जयनगर में नकली वर्दीधारी सिपाही गिरफ्तार
जयनगर थाने की पुलिस ने नकली वर्दी एवं नकली रिवॉल्वर के साथ एक फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है. नकली पुलिस की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी वासुदेव तिवारी के पुत्र शिवानंद तिवारी के रूप में हुई है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
Crime News. जयनगर. जयनगर थाने की पुलिस ने नकली वर्दी एवं नकली रिवॉल्वर के साथ एक फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है. नकली पुलिस की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी वासुदेव तिवारी के पुत्र शिवानंद तिवारी के रूप में हुई है. फर्जी पुलिस शिवानंद तिवारी देवधा थाना क्षेत्र के परसा में एक व्यक्ति के यहां पिछले तीन वर्ष से रहता था. जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने जयनगर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति फर्जी सिपाही बनकर क्षेत्र में जयनगर अवर निबंधन कार्यालय के समीप इधर-उधर घूम रहा है. जिसे जयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है. छापेमारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष जयनगर अंकुर कुमार, अपर थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, एसआई संतोष कुमार, पीटीसी विनोद कुमार राय, अमित कुमार भी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।