Madhubani News : क्षेत्र में पुलिस की रहेगी कड़ी निगाह

थाना परिसर में होली एवं रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.

बासोपट्टी. थाना परिसर में होली एवं रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. मौके पर बीडीओ अजीत कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का अपील किया. प्रशासन ने कहा कि हुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा. असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है. जगह जगह पर प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी रहेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि चानन, कौआहा, सिराही, बुंदेलखंड, खौना,महिनाथपुर, मानापट्टी,सिरियापुर,डामू,बासोपट्टी बाजार सहित पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होली पर्व को लेकर गश्ती बढ़ा दी गई है. रमजान का माह भी चल रहा है. दोनो समुदाय के आमजनों से अपील किया गया है कि शौहादपूर्ण तरीके से पूर्व मनाए. किसी भी प्रकार भी अनहोनी घटना की सूचना त्वरित प्रशासन को दें. जिसका सत्यापन किया जायेगा. हर गतिविधि पर पुलिस नजर रखी हुई है. किसी भी सूरत में हुड़दंगियों को बख्शा नही जायेगा. मौके पर एसआई मधु कुमार सिंह,प्रिया कुमारी,सुशील कुमार,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मदन पासवान,भरत लाल मंडल,बेचू मंडल,सूर्य नारायण यादव,अनिसूल अंसारी,चंद्र भूषण झा सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >