सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों से लूट मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा

बाजिदपुर पुलिस ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया

मनीगाछी. बाजिदपुर पुलिस ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा चक्का गांव से नाटकीय ढंग से सादे लिवास में पुलिस जवानों ने उसके घर पहुंचकर उसे दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ लूटपाट की थी. उसके जेसीबी एवं अन्य संपत्तियों को क्षति पहुंचाई थी. बदमाशों ने उनके कर्मियों से रुपए तथा मोबाइल भी छीन लिए थे. इस संबंध में बाजिदपुर थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी. शुक्रवार के अपराह्न चक्का गांव के पंकज कुमार यादव व चंदन कुमार यादव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही निर्माण कंपनी के कर्मियों से लूटे गए मोबाइल भी बरामद हुए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी व लूटी गयी अन्य सामग्रियों की बरामदगी की कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >