Madhubani News : शहर की मुख्य सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री रख लोग बना रहे मकान

शहर की मुख्य सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री रखने से यातायात बाधित हो रही है.

मधुबनी.

शहर की मुख्य व संपर्क सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री रखने से यातायात बाधित हो रही है. दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गिट्टी, बालू और अन्य सामग्रियां डंप कर दी गयी है. जिससे सड़कें संकरी हो गयी है. नतीजतन रोड सिंगल वे हो जाने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जगह-जगह जाम लग रहा है. कई जगह सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखकर इमारतें बनायी जाती है. जिससे कई बाइक सवाल दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़कों पर रखे मकान के मलवे और गिट्टी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. वहीं लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. खासकर बुजुर्ग और बच्चों के लिए इन सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है.

निगम की कार्रवाई शिथिल

शहर के लोग लंबे समय से नगर निगम से इन बाधाओं को हटाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. नगर निगम की ओर से न तो अवैध रूप से सामग्री रखने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है और न ही उन्हें सामग्री हटाने का आदेश दिया जा रहा है. इन सामग्रियों के कारण स्कूल जाने और आने के दौरान बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जाम की समस्या से लोग परेशान

निर्माण सामग्री के कारण कई प्रमुख मार्ग सिंगल वे हो गए हैं. जिसके कारण सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. खासकर ऑफिस और स्कूल-कॉलेज के समय पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है. जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है.

सड़क बाधा शुल्क लेने और जब्त करने का है प्रावधान

बिना किसी परमिशन के यदि सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखा जाता है और यदि इससे लोगों को परेशानी होती है तो सड़क बाधा शुल्क लिया जाना है. साथ ही चेतावनी देने के बाद भी विल्डिंग मटेरियल नहीं हटाता है तो उसे जब्त करने का भी प्रावधान है.

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर प्रबंधक राजमणि कुमार ने कहा है कि सड़क पर भवन निर्माण रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >