Madhubani News : शिविर में 22 प्रमुख योजनाओं के लिये लोगों ने दिये आवेदन

डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के दलित महादलित टोला में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता बेनीपट्टी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में नाहस उत्तर, भोजपंडौल, रथौस, रघौली, भैरवा, नूरचक पंचायत में डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. डीसीएलआर ने कहा कि यह शिविर बिहार सरकार द्वारा एससी एसटी समुदाय के समग्र विकास के लिए शुरू की गयी है. अभियान की मुख्य विशेषता है कि प्रखंड क्षेत्र के 152 से अधिक टोलों में विशेष विकास शिविर लगाकर 22 से अधिक प्रमुख सरकारी सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाए. शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय समावेशन प्रमुख है. वहीं राशन कार्ड के लिए 40, आधार पंजीयन के लिए 20, जन्म मृत्यु प्रमाण के लिए 60, विद्यालय में नामांकन के लिए 20, आयुष्मान के लिए 70, भारत गोल्डन कार्ड के लिए 17, प्रधानमंत्री आवास के लिए 20, उज्ज्वला योजन एवं इ-श्रम कार्ड के लिए तीन आवेदन प्राप्त किए गए. मौके पर बीडीओ बसंत कुमार सिंह, बीपीआरओ शेखर कुमार, बीपीएम अमर ज्योति मिश्रा, मिथिलेश कुमार कामत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >