मधुबनी के लदनियां में खबर छपते ही एक्शन में आया प्रशासन, हटाया गया जमा कचरा

लदनियां के पद्मा पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के पास जमा कचरे को मुखिया की पहल पर हटाया गया। स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान पर ली राहत की सांस।

Cleanliness Campaign: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड अंतर्गत पद्मा पंचायत में स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के समीप लंबे समय से जमा कचरे को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायत प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. मीडिया में खबर छपते ही पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और स्वयं मौके पर पहुंचकर अपनी सीधी देखरेख में युद्धस्तर पर कचरे के निष्पादन का कार्य शुरू करवाया.

मुखिया की पहल पर युद्धस्तर पर चला सफाई अभियान

खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद हरकत में आए मुखिया सुजीत कुमार ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत संसाधनों को जुटाकर वहां जमा कचरे को हटवाया. उनके इस त्वरित कदम से स्थानीय लोगों को गदंगी और दुर्गंध से बड़ी राहत मिली है.

प्रतिदिन निकलता है भारी मात्रा में कचरा

मुखिया सुजीत कुमार ने इस दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके पंचायत क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 15 क्विंटल कचरा इकठ्ठा होता है. इस कचरे में काफी बड़ी मात्रा में ऐसा कचरा भी शामिल होता है जिसका रीसाइक्लिंग करना बेहद मुश्किल या असंभव होता है.

मुखिया सुजीत कुमार द्वारा युद्धस्तर पर कचरे का निष्पादन | Prabhat Khabar Network

रीसाइक्लिंग और गैर-रीसाइक्लिंग कचरे पर चर्चा

उन्होंने आगे बताया कि गैर-रीसाइक्लिंग कचरे के समुचित निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रसंस्करण इकाई के पास कचरे का अंबार लग जाता है और समस्याएं उत्पन्न होती हैं. केवल कचरा संग्रह करना ही काफी नहीं है, बल्कि दोनों प्रकार के कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन की सख्त जरूरत है.

स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

प्रशासन की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी स्वच्छता व्यवस्था को इसी प्रकार दुरुस्त रखा जाएगा ताकि किसी को परेशानी न हो

यह भी पढ़ें... मधुबनी में जीविका ऋण वितरण शिविर का आयोजन, 140 महिलाओं के खातों में एक करोड़ रुपये भेजे गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >