Madhubani News : नवाचार सह विज्ञान मेला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया.

मधुबनी. मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. युवा उत्सव में नवाचार, विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उदघाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित डॉ मीनाक्षी कुमारी, निर्णायक मंडल से डॉ. रिंकी कुमारी, प्राध्यापक डॉ विनय कुमार, पवन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. नवाचार, विज्ञान मेला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भिन्न–भिन्न विद्यालयों, संस्थाओं से प्रतिभागियों ने अपने नवाचार प्रतिभा का प्रदर्शन किया. नवाचार, विज्ञान मेला प्रदर्शनी में उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोहांस बिस्फी के प्रतिभागियों ने पाचन तंत्र पर संदीप यूनिवर्सिटी के प्रतिभागियों ने ब्रिज, रेक्टिफायर, मिनी बोल्ट, डबल डेकर बस, स्मार्ट लॉक, स्मार्ट डस्टबिन, प्लस टू उच्च विद्यालय कोइलख के प्रतिभागियों ने सेफ्टी एंड कंजरवेशन, शिव गंगा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रतिभागियों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर, शारदा विद्यापीठ लखनौर के प्रतिभागियों ने वेस्ट मैनेजमेंट एंड अल्टरनेटिव प्लास्टिक पर पोल स्टार मधुबनी के प्रतिभागियों ने सेमी परमिएबल रोड पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलाही के प्रतिभागियों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलाह के प्रतिभागियों ने रूम हीटर, कार्बन प्यूरिफिकेशन एंड इंडस्ट्रीज पर वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय मधुबनी के प्रतिभागियों ने मल्टीपरपज टूल फॉर एग्रीकल्चरल पर अपने प्रोजेक्ट को दर्शाया. सक्सेस साइंस फॉर सोसाइटी के प्रतिभागियों ने लो कॉस्ट हियरिंग एड पर अपना अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल द्वारा सूक्ष्म पर्यवेक्षण के बाद परिणाम घोषित किया. जिसमें प्रथम स्थान पर शारदा विद्यापीठ लखनौर के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर संदीप यूनिवर्सिटी के शंकर कुमार राय द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट को मिला. तीसरा स्थान पोल स्टार मधुबनी के प्रतिभागियों को मिला. जिला कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पदाधिकारी नीतीश कुमार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कमाना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >