Madhubani News : अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीपीएसवीएस सभागार जगतपुर पर नोमी नेटवर्क व जीपीएसवीएस के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

झंझारपुर. जीपीएसवीएस सभागार जगतपुर पर नोमी नेटवर्क व जीपीएसवीएस के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसके तहत “समुदाय आधारित बाल अधिकार संरक्षण कार्यक्रम क्रिया विधि ” पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में समाज में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालयों में नामांकन, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल तस्करी उन्मूलन कार्यक्रम, स्कूलों में गुलाबी एंड नीली आईएफए टैबलेट का साप्ताहिक वितरण स्कूल और आंगनबाड़ी पर सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया. वहीं किशोरियों को स्कूल अध्ययन के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों से जोड़ने जैसे कंप्यूटर प्रशिक्षण, मिथिला पेंटिंग, टेलरिंग, ब्यूटीशियन जैसे कार्यक्रम से जोड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा और सुढृढ़ करने पर जोर दिया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीइओ फुलपरास प्रगति कुमारी, डायरेक्टर एवं सीनियर वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत, डॉ. सुशील कुमार गंगवार कोयलिया डॉ सौरभ चौधरी वैज्ञानिक,कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत डॉ. सौरभ चौधरी शामिल थे. इनके अतिरिक्त बाल परियोजना सहायक, महिला पुलिस अधिकारी एवं फुलपरास ब्लॉक के अन्य अधिकारी, जीपीएसवीएस के संस्थापक तपेश्वर सिंह, बोर्ड सदस्य जितेंद्र सिंह, वासुदेव मण्डल, रेनू देवी, मनीष कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुमार, किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम शिंपी कुमारी प्रशिक्षक निकिता दास, शुभम् सौरभ ,ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी, मोहम्मद अताउल्लाह, प्रशांत कुमार, वीरेंद्र कुमार, विमल सिंह, उमेश यादव उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >