Madhubani News : एसडीपीओ ने लंबित मामलों को जल्द निबटाने का दिया आदेश

डीएसपी कार्यालय में बुधवार को सदर डीएसपी विप्लव कुमार की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई.

जयनगर. डीएसपी कार्यालय में बुधवार को सदर डीएसपी विप्लव कुमार की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में डीएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया. होली, रमजान, ईद पर विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. बैठक में डीएसपी ने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षों से उनके थाना क्षेत्र में दर्ज कांडों के अलावा अब तक कितने मामलों का निबटाने कर चुके हैं, इसकी जानकारी ली. क्राइम कंट्रोल को लेकर थानाध्यक्षों को पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं रात में बढ़े चोरी की घटना को रोकने के लिए रात्रि गश्ती पर विशेष जोर दिया. उन्होंने शराब तस्करों पर बराबर निगरानी करते हुए तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया. मौके पर जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, लदनियां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती, रीडर अजीत तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >