पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की मौखिक परीक्षा

प्रारंभिक विद्यालयों के पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई.

बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसौनी हिंदी, यदुपट्टी रघेपुरा सहित सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों के पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई. परीक्षा दो पालियो में हो रही है. 20 मार्च तक चलेगी. सोमवार को पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों को मौखिक परीक्षा ली गई. जबकि तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्र छात्रों की लिखित परीक्षा 12 मार्च से होगी. बीईओ विमला कुमारी व महेश पासवान ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए शिक्षक अपने स्कूल में वीक्षक का कार्य नहीं करेंगे. परीक्षा को लेकर बीआरसी में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. वहीं परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने को लेकर पदाधिकारी के टीम गठन किया गया है. उत्तर पुस्तिका की जांच संकुल स्तर पर होगी. शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार दो पाली में बच्चों की परीक्षा होगी. बच्चों को प्रश्न समझाने में वीक्षक सहयोग करेगे. तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों की लिखित परीक्षा बुकलेट प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका से ली जाएगी. मौके पर विद्यालय प्रधान हरिशंकर प्रसाद दास, पवन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >